इस मूलांक के लोग अत्यधिक शांत और सुंदर होते हैं। उनके मन और तन दोनों ही आकर्षक होते हैं और वे सुंदर व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित रहते हैं।
बुद्धिजीवी होते हैं
ये लोग बौद्धिक कार्यों में अत्यधिक सफल होते हैं। इनकी बुद्धिमानी और चातुर्य के कारण इन्हें समाज में सम्मान मिलता है।
सकारात्मकता का प्रतीक
विपरीत परिस्थितियों में भी ये लोग शांत रहते हैं और मुश्किलों से नहीं घबराते।
धन कमाने के माहिर
मूलांक 2 के जातक व्यापार, नौकरी और क्रिएटिव क्षेत्रों में अच्छा काम करते हैं। वे संगीत, लेखन और कला जैसे क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
राजनीतिक सफलता
मृदु-भाषी और अच्छे व्यक्तित्व के कारण इनमें राजनीति में भी सफल होने की क्षमता होती है।
आत्मविश्वास की कमी
हालांकि, इन लोगों में कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी होती है और वे त्वरित निर्णय नहीं ले पाते।
शुभ तिथियाँ
2, 11, 20, 29 तारीखें इन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ होती हैं। यदि वे कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं, तो इन तारीखों पर कदम उठाना फायदेमंद हो सकता है।