अंक राशिफल 16 जनवरी  2025 

आज मूलांक 1 वालों का मन परेशान रह सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी रोक कर रखें। आर्थिक संपन्नता पास है।

आज मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफल रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

आज मूलांक 3 वालों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आज मूलांक 4 वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन मन में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। आर्थिक रिस्क से बचें।

आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि कुछ चीजों को लेकर मन में निराशा का भाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी भी काम को करते समय सचेत रहें। लाभ के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

आज मूलांक 6 वाले आर्थिक बजट बनाकर चलें। मन में निराशा और असंतोष से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। नौकरी चाकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।

आज मूलांक 7 वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है, मन परेशान हो सकता है। लेकिन शाम तक स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

आज मूलांक 8 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परंतु परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। बेकार के खर्चों में कटौती करने का विचार करें।

आज मूलांक 9 वालों के लिए खुशहाल दिन है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार से आय वृद्धि होने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। मन प्रसन्न होगा। माता की सेहत में सुधार होगा।