मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन परेशान रहेगा। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन काम में ज्यादा भागदौड़ रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में तरक्की होगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मूलांक 3 वालों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। लव लाइफ को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उत्सव सा माहौल रह सकता है।
मूलांक 4 वालों के आज मन में शांति और प्रसन्नता का भाव रहेगा। ननिहाल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। बच्चों का साथ मिलेगा।
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे।
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताने का मौका मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी।
मूलांक 7 वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को कारोबार में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार का साथ भी मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे अरसे के बाद मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मूलांक 8 वाले आज उतार-चढ़ाव का सामना कर सकता है। आर्थिक रूप से थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन दिन समाप्त होने के साथ सब ठीक हो जाएगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मूलांक 9 वालों को मन में बुरे विचारों से बचना चाहिए। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।