मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुल सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
मूलांक 2 वालों को आज कार्यों में सफलता हासिल होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। नौकरी के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।
आज मूलांक 3 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में भौगदौड़ ज्यादा रह सकती है। व्यापारियों के लिए यात्रा से लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखें। सेहत पर नजर रखें।
मूलांक 5 वालों को आज आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के लाभ में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।
मूलांक 6 वाले आज बौद्धिक कार्यों में बिजी रह सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए आर्थिक बजट बनाकर चलें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति भरा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 8 वाले आज रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लव लाइफ को लेकर मन परेशान हो सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।
मूलांक 9 वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे।