मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारिक लाभ में भी वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा।
मूलांक 2 वालों को आज संभलकर दिन पार करना चाहिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अतिउत्साही होने से बचें। धैर्य बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से आपके अटके काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें।
मूलांक 3 को आज जीवनसाथी के सहयोग से तरक्की मिल सकती है। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कुछ जातकों को क्लाइंट की डिमांड पर प्रोजेक्ट पर फिर से काम करना पड़ सकता है।
मूलांक 4 वालों को आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। आज किसी के साथ भी बातचीत में धैर्य रखें। बैलेंस बनाकर चलें। धन का आगमन होगा, लेकिन नुकसान भी होगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 5 वालों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 6 वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। लेकिन आय में वृद्धि भी होगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गुस्से से बचें। कार्यस्थल पर ज्यादा जिम्मेदारी के कारण मन अशांत हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे, बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे।
मूलांक 8 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सपोर्ट मिलने से प्यार शादी में बदल सकता है। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। व्यापार में मुश्किलें आ सकती है।
मूलांक 9 वालों के लिए आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। रुपए-पैसे सोच समझकर खर्च करें।