ज़िंक रेस्ट्रोबार विभूतिखंड गोमती नगर में स्थित है यहाँ आप कॉकटेल बार से लेकर लाइव म्यूजिक तक हर चीज़ एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको मात्र 600 रूपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगें। साथ ही यहाँ का चीज़ चिल्ली टोस्ट सबसे फेमस है।
विंग्स ऑफ़ फायर मीरा भाई मार्ग हज़रतगंज में स्थित है यहाँ आपको लाइव परफॉरमेंस और लाइव म्यूजिक का मज़ा मिल जायेगा। यहाँ दो लोग 1300 रूपए में एन्जॉय कर सकते हैं।
यहाँ आपको चायनीज़ और मुग़लई खाना मिलेगा जो आपको खूब पसंद आएगा इसके साथ ही यहाँ आप अपनी ड्रिंक्स एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ आपको 1200 रूपए दो लोगों के लिए देने होंगें।
अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो आप सप्रू मार्ग हज़रतगंज स्थित ब्लू द लाउंज में आ सकते हैं। यहाँ आपको मात्र 500 रूपए प्रति व्यक्ति से भी कम में खर्च करना होगा। इसके साथ साथ आपको यहाँ स्मोकिंग जोन भी मिल जायेगा। यहाँ का खाना भी काफी लोकप्रिय है।
वोयड नाईट क्लब लखनऊ के विभूति खंड गोमती नगर में स्थित है जहाँ आप डीजे नाईट भी एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको आउटडोर सीटिंग अर्रेंजमेंट्स भी मिल जायेगा। साथ ही यहां आपको ज़्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। यहाँ आपको पर पर्सन मात्र 800 रूपए खर्च करने होंगें।