दुनिया में 2025 का आगाज सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस आइलैंड) पर भारतीय समयानुसार 3:30 बजे हुआ। यह प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है।
किरीटीमाटी का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है। यहां नए साल की शुरुआत सबसे पहले होती है।
किरीटीमाटी के बाद, न्यूजीलैंड और चैथम द्वीप पर कुछ ही मिनटों में नए साल का स्वागत किया गया।
भारत से पहले 41 देश नया साल मनाते हैं, जिनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, न्यूजीलैंड, जापान और म्यांमार जैसे देश शामिल हैं।
2011 में समोआ ने समय क्षेत्र बदला और अब यह नया साल मनाने वाले पहले देशों में शामिल है।
नया साल का सबसे अंत में स्वागत अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में होता है।