साल के आखिरी दिन इस मूलांक के जातकों को मिलेगा नौकरी में मान-सम्मान

अंक 1

आप बहुत जल्दी आक्रामक हो जाते हैं, व्यवहार को कंट्रोल में रखें, मित्र आपको गलत परामर्श दे सकते हैं। जिसका असर आपके व्यापार पर पड़ेगा। हस्ताक्षर कागज पढ़ कर करें वरना हानि हो सकती है।

अंक 2

विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन या पूजा रखवा सकते हैं। परिवार व संतान के लिए अगर आप इच्छुक हैं तो आज का दिन जीवनसाथी से बात करने के लिए उत्तम है।

अंक 3

व्यापार में तरक्की हो सकती है। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी की सेहत खराब हो सकती है। वह खाँसी से परेशान हो सकता है।

अंक 4

आज भूमि, घर आदि का सौदा करने के लिए दिन उत्तम है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड कपल के लिये दिन खुशियां लाएगा। कुछ जातकों के लिये संतान योग बन रहा है।

अंक 5

विवाहेत्तर रिश्ता आपको मुसीबत में डाल सकता है इसलिए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी पचड़े में न पड़ें। तनाव की स्थिति रह सकती है। काफी दिनों से जो काम अधूरा पड़ा था वह पूरा होने की संभावना है।

अंक 6

शिक्षा में रुकावट आ सकती है। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान से सुख मिलेगा परन्तु मन विचलित रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुंचा सकते हैं।

अंक 7

उत्तम दिन, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो रिजल्ट अनुकूल आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। खान पान का परहेज करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी।

अंक 8

नए मित्रों से सम्पर्क बनेगा परंतु मित्रता या किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले जांच लें। वाद-विवाद से बचें। भूमि या सम्पत्ति को लेकर समस्या आ सकती है।

अंक 9

विद्यार्थियों के लिये सकारात्मक दिन उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। नौकरी में मान- सम्मान मिल सकता है। आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। पिता से अनबन हो सकती है।