Featuredदेशपेज 3

शादी टूटने के कगार  पर पहुँचा 8 साल का रिश्ता ,उजड़ते घरौंदों में जुड़ा उर्मिला मातोंडकर का भी नाम,

वेब डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने शादी के 8 साल बाद पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले लिया। इसके बाद से एक्ट्रेस की शादी की फोटोज और लव स्टोरी को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

 

शादी के 8 साल बाद हुआ उर्मिला मातोंडकर, ऐसी थी लव स्टोरी

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। ये चर्चा उनकी फिल्म से जुड़ी नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई हैं। उर्मिला मातोंडकर ने शादी के 8 साल अपने पति से अलग होने का फैसला किया है। उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर शादी के 8 साल बाद अब तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। मोहसिन अख्तर मीर और उर्मिला मातोंडकर के इस फैसले पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। तो चलिए आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।

 

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की लव स्टोरी काफी रोचक है। जब मोहसिन अख्तर मीर मुंबई में मॉडलिंग करने आए थे तब वो उर्मिला मातोंडकर पर दिल हार बैठे थे। आपको बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर कश्मीर के रहने वाले है एक बिजनेसमैन और मॉडल है।

​उर्मिला मातोंडकर से इतने छोटे हैं मोहसिन अख्तर मीर

मोहसिन अख्तर मीर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से उम्र में 10 साल छोटे हैं। जब इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। तब इस ऐज गैप ने सबको हैरान कर दिया था

मोहसिन अख्तर मीर ने किया था प्रपोज

मोहसिन अख्तर मीर ने ही उर्मिला मातोंडकर को प्रपोज किया था। उर्मिला मातोंडकर धर्म के सारे बंधन को तोड़ मोहसिन अख्तर मीर के प्यार को स्वीकार किया था।

लव स्टोरी पर उठे थे सवाल

मोहसिन अख्तर मीर और उर्मिला मातोंडकर की लव स्टोरी पर काफी सवाल उठे थे। दोनों का ऐज गैप और अलग-अलग धर्म होना इसकी वजह भी बना था।

Related Articles

Back to top button