Featuredकोरबासामाजिक

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाथशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाथशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद संस्थान के 8 होनहार विद्यार्थियों ने JEE Advanced के लिए संभावित रूप से क्वालिफाई कर जिले का नाम रोशन किया है।

संस्थान के अनुसार यह परिणाम पिछले वर्ष के कटऑफ के आधार पर तैयार किया गया है। आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद अंतिम पुष्टि की जाएगी। यह सफलता केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि कोरबा जैसे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता का प्रमाण भी है।

संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने कहा कि यहां के छात्रों में अपार प्रतिभा है। उनका उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके व्यक्तित्व का विकास करना भी है। इस उपलब्धि पर संस्थान में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों का तिलक और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और तालियों के बीच छात्रों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया।
पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाथशाला कोरबा ने संकल्प लिया है कि आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी है।

 

 

ये विद्यार्थी हुए चयनित

Hitansh Chilhate

Lakshya Hansarajani

Saniya Parveen

Aaryan Ratrey

Aditya Kumar

Md. Aadil Rehman

Himanshu Sahu

Arushi Soni

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button