कोरबा

Power Generation : खदान संचालन में पावर जनरेशन कंपनी लगातार पांचवें वर्ष अव्वल…! 65 खदानों की स्पर्धा में गारे पेलमा खदान-3 को 7 श्रेणियों में पुरस्कार

स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की खदान को सात श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर, 28 जनवरी। Power Generation : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की गारे पेलमा खदान-3 ने खदान संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार पांचवें वर्ष प्रथम स्थान हासिल किया है। खदान को विभिन्न श्रेणियों में कुल 7 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार एवं उनकी टीम ने यह ट्रॉफियां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव (आईएएस) को सौंपीं। इस अवसर पर डॉ. रोहित यादव ने उत्पादन कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्युत कर्मियों की प्रतिबद्धता, कौशल और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि सीएसपीजीसीएल बिजली उत्पादन के साथ-साथ कोयला खदान संचालन का कार्य भी उच्च मानकों के साथ कर रही है, जो परंपरागत कार्यक्षेत्र से अलग होते हुए भी सराहनीय है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन महानिदेशालय खान सुरक्षा द्वारा आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत गारे पेलमा खदान-3 को यह सम्मान प्रदान किया गया।

बैकुंठपुर में आयोजित कार्यक्रम में देशभर की कुल 65 खदानों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसमें गारे पेलमा खदान-3 ने ओवरऑल ग्रुप ‘ई’ (उत्पादन क्षमता 3 से 5 मिलियन टन) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा, सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान प्रथम पुरस्कार। एक्सप्लोसिव (विस्फोटक प्रबंधन) प्रथम पुरस्कार। इलुमिनेशन (माइन में प्रकाश व्यवस्था) प्रथम पुरस्कार।माइन वर्किंग द्वितीय पुरस्कार। डंप मैनेजमेंट, रिक्लेमेशन एवं अफॉरेस्टेशन द्वितीय पुरस्कार। सर्वेक्षण श्रेणी द्वितीय पुरस्कार।

इस प्रकार खदान ने समग्र प्रदर्शन के आधार पर कुल 7 पुरस्कार अपने नाम किए। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की सक्रिय भागीदारी के साथ प्रदर्शन स्थल पर स्टॉल भी लगाए गए।

प्रबंध निदेशक श्री एस. के. कटियार ने बताया कि यह उपलब्धि कंपनी के लिए गर्व का विषय है। गारे पेलमा खदान सुरक्षा नियमों के सभी मापदंडों का सफलतापूर्वक पालन करते हुए 500-500 मेगावाट एबीवीटीपीएस मड़वा परियोजना को निर्बाध कोयला आपूर्ति कर रही है, जिससे प्रदेश को सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की टीम सुरक्षित, कुशल और सटीक संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कंपनी की ओर से मुख्य अभियंता (सिविल) परियोजना-1 श्री देवेंद्र नाथ ने प्रतिनिधित्व करते हुए पुरस्कार ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button